Breaking News

रीवा कलेक्टर का एक्शन: जल जीवन योजना में लापरवाही बरतने वाले 3 और ठेकेदारों की जमा राशि हुई राजसात, तीनों कंपनियां ब्लैकलिस्टेड

तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा न करने पर हुई कार्यवाही, इसके पूर्व में मउगंज डिवीजन के तीन ठेकेदारों पर की जा चुकी है कार्यवााही…
तेज खबर 24 रीवा।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही बरतने वालों पर रीवा कलेक्टर ने बडा एक्शन लिया है। हाल ही में जिले के मऊगंज डिवीजन में निर्माण कराने वाले 3 ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही के बाद अब रीवा डिवीजन के 3 और ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये ना सिर्फ उनकी जमा राशि राजसात कर ली गई बल्कि उनकी कंपनियों को ब्लैकलिस्टेड भी कर दिया गया है।

कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा है कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी सूरत में बख्से नहीं जाएगे। कलेक्टर की इस कार्यवाही के बाद अब शासन की योजनाओं पर लापरवाही बरतने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल जिले के हर बसाहट में नल से जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन से बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। इस योजना में लापरवाही बरतने तथा समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा न कराने वाले 3 ठेकेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है।


इन कंपनियों के खिलाफ हुई कार्यवाही
कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि रीवा डिविजन में विकासखण्ड सिरमौर में कार्य कर रही अमित कान्स्ट्रक्शन कंपनी की 3 लाख 43 हजार 933 रूपये की राशि राजसात की गयी है। मेसर्स नीरज त्रिपाठी तथा मेसर्स दीपक तिवारी द्वारा रायपुर कर्चुलियान के ग्राम कसई, कोलईया तथा जलदर में कार्य किया जा रहा है। इन दोनों निर्माण एजेंसियों की 67020 रूपये राजसात किये गये हैं और इन तीनों ठेकेदारों की कुल 4 लाख 77 हजार 973 रूपये की राशि राजसात की गयी है साथ ही इन कंपनियों को ब्लैकलिस्टेड किया गया है।


कलेक्टर ने दिए निर्देश…
कलेक्टर ने कहा है कि जल जीवन मिशन का कार्य करने वाली कंपनियां गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय सीमा में कार्य पूरा कराये। जिससे आमजनों को नल से शुद्ध जल मिल सके। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने बताया कि मऊगंज डिविजन में भी 3 ठेकेदारों के विरूद्ध पूर्व में कार्यवाही की जा चुकी है, जिसके बाद जिले में अब यह दूसरी कार्यवाही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …