Breaking News

REWA के नवीन औद्योगिक क्षेत्र में अधोसंरचना विकाश के लिये 14.50 करोड़ स्वीकृत, 92 प्लाट किये जाएगे विकशित…

कलेक्टर नें किया औद्योगिक क्षेत्र घूमा कटरा का भ्रमण, अधोसंरचना निर्माण कार्य की ली जानकारी…
तेज खबर 24 रीवा।
रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने जिले के नवीन औद्योगिक क्षेत्र घूमा. कटरा का भ्रमण किया तथा वहाँ अधोसंरचना निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि 25 हेक्टेयर के एमएसएमई औद्योगिक क्षेत्र में 92 प्लाट विकसित किए गए हैं जो उद्यमियों को आवंटित किए जा रहे हैं। इस नवीन औद्योगिक क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के लिए शासन द्वारा 14.50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।


कलेक्टर ने कहा कि यह औद्योगिक क्षेत्र रीवा जिले में उद्योग के नए द्वार खोलेगा और उद्योगों की स्थापना से जिले का परिदृश्य बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र रीवा एवं प्रयागराज के बीचोबीच है। दोनों शहरों से इसकी दूरी 65 किलोमीटर है। यहाँ रीवा एवं प्रयागराज के उद्यमी अपने उद्योग स्थापित कर आर्थिक उन्नति में भागीदार बन सकते हैं।


उन्होंने बताया कि काफी बड़ी संख्या में उद्यमी अपने उद्यम स्थापना के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने गत दिनों आयोजित इन्वेस्टर्स बैठक में इस बात की सहमति भी व्यक्त की थी। भ्रमण के दौरान एसडीएम पीके पाण्डेय, महाप्रबंधक उद्योग यूबी तिवारी, सहायक प्रबंधक उद्योग एसके त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …