Breaking News

सांसद के घर चोरी: दिल्ली प्रवास पर गई थी शहडोल सांसद, घर से चोरी हो गए सोने चांदी के गहने व बर्तन…

सांसद पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, 2.50 लाख कीमती लगभग 10 तोला सोना हुआ चोरी
तेज खबर 24 शहडोल।
मध्यप्रदेश के शहडोल-अनूपपुर लोकसभा की सांसद के सूने आवास में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सांसद को चोरी होने की जानकारी दिल्ली प्रावस से वापस लौटने के बाद शुक्रवार को हुई। चोरों ने उनके राजेन्द्रग्राम स्थित आवास से सोने व चांदी के गहनों के साथ सोने और चांदी के बर्तन भी पार कर दिये।

मामले की शिकायत रविवार को सांसद पति के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने तकरीबन ढाई लाख कीमत का सामान पार किया है। पुलिस फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक शहडोल अनूपपुर सांसद हिमांद्री सिंह बीते एक माह से दिल्ली प्रवास पर थी जबकि उनके पति नरंेन्द्र मरावी भालूमाड़ा स्थित आवास पर थे। सांसद पति के मुताबिक 18 नवम्बर को जब सांसद हिमांद्री सिंह दिल्ली से वापस लौटने के बाद राजेन्द्रग्राम स्थित आवास पहुंची तो घर में रखी आलमारी खुली थी और उसमें रखी ज्वैलरी के डिब्बे गायब थे।

सांसद पति ने पुलिस से की शिकायत में बताया है कि तकरीब ढाई लाख कीमती सोनी व चांदी की ज्वैलरी समेत कुछ बर्तन गायब है। मामले में पुलिस सांसद पति की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है और घटना की तफ्तीश कर चोरों की पतसाजी का प्रयास कर रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …