Breaking News

REWA रीवा में 11 साल की मासूम से दुष्कर्म: पहाड़ में घुमाने के बहाने आरोपी ने की बच्ची से दरिंगदी

आरोपी ने जान पहचान का उठाया फायदा, बच्ची को 2 बार बनाया हवस का शिकार
तेज खबर 24 रीवा।
रीवा मंे 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि जान पहचान का ही था जिसका अक्सर घर के पास आना जाना था। आरोपी ने बच्ची को 2 बार अपनी हवस का शिकार बनाया। पहले तो उसने पहाड़ में घुमाने के बहाने सूनसान जगह पर अस्मत लूटी जिसके दो दिन बाद एक बार फिर घर मे जाकर अपनी हवस मिटाई। मामले में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश सरगर्मी के साथ कर रही है।


दरअसल बच्ची के साथ दुष्कर्म का यह मामला जिले के सोहागी थाना क्षेत्र का है। थाने में 11 वर्षीय बच्ची के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी मनीष कुमार मांझी नाम के शख्स ने बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाया है।

बताया गया कि आरोपी जवा थाना क्षेत्र के डोरी भितरी गांव का रहने वाला है और उसका पीड़िता के घर के आसपास अक्सर आना जाना था। बच्ची आरोपी को पहचानती थी जिसका गलत फायदा उठाते हुये आरोपी बच्ची को घुमाने के बहाने पहाड़ ले गया जहां उसकी अस्मत को लूटा। आरोपी का जब इतने में भी जी नहीं भरा तो घटना के दो दिन बार एक बार फिर वह बच्ची के घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर दरिंदगी का शिकार बनाया।


मामले में पीड़ित बच्ची ने आपबीती परिजनों को सुनाई तो वह हैरान रह गए जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …