Breaking News

CG में BJP को बड़ा झटका : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए आनंद कुमार साय…

1 दिन पूर्व ही पूर्व सांसद और आदिवासी नेता ने दिया था बीजेपी से इस्तीफा

तेज खबर 24 छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी को एक बड़ा झटका उस वक्त लगा जब पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा देकर कॉन्ग्रेस को ज्वाइन कर लिया। बीजेपी की ओर से नंदकुमार साय आदिवासियों के लिए एक बड़ा चेहरा थे लेकिन उन्होंने रविवार की शाम अपने त्यागपत्र में यह आरोप लगाया कि उनके सहयोगी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उनकी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ है।

रविवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद नंद कुमार साय आज कांग्रेस में शामिल हो गए। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई इस दौरान राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, प्रेम सिंह टेकाम सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे हैं।

नंद कुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस है, और ऐसे समय में जिन्होंने गरीबों और आदिवासियों के लिए संघर्ष किया ऐसे नंद कुमार ने आज कांग्रेस की सदस्यता ली है इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं और वह एक सच्चे आदिवासी नेता है।

बताया गया कि रविवार को नंदकुमार साय द्वारा इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के सीनियर नेताओं ने उनसे मुलाकात करने की कोशिश की लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं रहा। बता दें कि नंदकुमार साय तीन बार के लोकसभा सांसद और तीन बार के विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्यप्रदेश दोनों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। फिलहाल नंद कुमार साय नें पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल होकर बीजेपी को एक बड़ा झटका दिया है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …