Breaking News

हीरे से जड़ा कंगन चोरी : REWA में सूने घर से चोरों उड़ाई लाखों की ज्वैलरी और नगदी…

शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र बद्रिका सांई सिटी के सूने आपार्टमेंट में हुई घटना…
तेज खबर 24 रीवा।


रीवा में सक्रिय चोरों ने इस बार शहर की व्हीआईपी काॅलोनी के सूने अपार्टमेंट को निशाना बनाते हुये चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने सूने आवास का ताला तोड़कर बड़े ही इत्मिनान से चोरी की और यहां से हीरे से जड़ा हुआ हाथ का कंगन सहित लाखों की ज्वैलरी व नगदी रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सप्ताहभर बाद वापस घर लौटने के बाद हुई है जो कि 24 मई को ताला बंद कर बाहर चले गए थे। फिलहाल इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई है।


दरअसल चोरी की यह घटना चोरहटा थाना स्थित सांई सिटी में रहने वाले चेतना मिश्रा पति बीपी मिश्रा के सूने अपार्टमेंट में हुई है। बताया गया कि पीड़ित परिवार 24 मई को घर में ताला बंदकर बाहर गया हुआ था जहां से तकरीबन सप्ताहभर बाद वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और ज्वैलरी सहित कैश गायब था।
माना जा रहा है कि चोरों को सूने मकान की भनक लग गई थी जिसका फायदा उठाते हुये चोर ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुये और बड़े ही इत्मिनान से वारदात को अंजाम देते हुये ज्वैलरी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरों ने आलमारी में रखा हीरा जड़ित कंगन, सोने का ब्रेसलेट, सोने की चेन, एप्पल फोन घड़ी, नकदी 14000 रुपए पार किया है।


मामले में पीड़ित परिवार ने चोरहटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की तस्दीक की और अज्ञात चोरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को आशंका है कि चोरी की घटना में स्थानीय बदमाशो का हाथ हो सकता है। फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पता तलाश की जा रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …