Breaking News

दो गज जमीन के लिये भाई नें ली भाई की जान : REWA में लाठी से पीट पीटकर भाई नें की भाई की हत्या…

5 दिन पूर्व दोनों भाइयों के बीच हुई थी मारपीट, घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
तेज खबर 24 रीवा।
महज दो गज जमीन के लिये सगे भाई ने भाई की जान ले ली। आपस में हुये विवाद के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई की लाठियों से पीट पीटकर अधमरा कर दिया जिसकी सोमवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 5 दिन पूर्व शहर के बिछिया थाना क्षेत्र महाजन टोला की है जहां रहने वाले दो सगे भाइयों में जमीन को लेकर हुये विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की जान ले ली। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुये बताया कि 14 जून को मृतक संतोष साकेत का भाई सुरेश साकेत से जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई।

घटना के दौरान सुरेश ने संतोष के साथ जमकर मारपीट की जिससे संतोष बुरी तरह से घायल हो गया जिसे परिजनों ने उपचार के लिये अस्पताल में दाखिल कराया था। घटना के तकरीबन 5 दिन बाद सोमवार की आज सुबह घायल संतोष की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे घटना के संबंध में पूंछताछ की जा रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …