Breaking News

लाइव वीडियो : सुसाइड के इरादे से युवक ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाई जान…

लाइव वीडियो : सुसाइड के इरादे से युवक ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाई जान…
तिलवारा पुल में हुई घटना, छलांग लगाते का लाइव वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल…
तेज खबर 24 जबलपुर।

मध्यप्रदेश की संस्सकारधानी में एक युवक द्वारा सुसाइड के इरादे से पुल से छलांग लगाने का लाइव वीडियो सामने आया है।
इस वीडियों में पुल की उंचाई से युवक छलांग लागते हुये नजर आ रहा है।
यहां पुल से नदी में कूदे युवक की मौजूद नाविकों ने नदी से सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई है।
मामला जबलपुर के तिलवारा में शुक्रवार की शाम का है जहां पुल में खड़ा एक युवक अचानक से नदी में छलांग लगा बैठा जिस दौरान यह घटना मोबाइल कैमरे में कैद हुई है।
हालाकि तिलवारा पुलिस को इस घटना से जुड़े युवक के संबंध में कोई जानकारी नहीं है और ना ही युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम का कारण स्पष्ट हो सका है।
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों द्वारा उसे अपने साथ ले जाया गया है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …