Breaking News

देश के सबसे बड़े सोलर प्लांट में चोरी कर रहे थे 5 से 10 साल के बच्चे, 100 रूपए का लालच देकर कराई जा रही थी चोरी…

बच्चों की जान जोखिम में डालकर कराई जा रही थी चोरी, करंट लगने से जा सकती थी जान…
तेज खबर 24 रीवा।


रीवा जिले के गुढ में स्थित देश के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट में चोरी का बेहद ही सनसनीखेज और चौका देने वाला मामला सामने आया है। सोलर पावर प्लांट में 5 से 10 साल के मासूम बच्चों से केबल की चोरी कराई जा रही थी। इन बच्चों को पावर प्लांट के ही पेट्रोलिंग गार्ड और सुपरवाइजर ने मिलकर पकड़ा है, जिन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया।

पुलिस ने पावर प्लांट में चोरी करते पकड़े गए बच्चों से जब पूछताछ की तो बेहद ही चौंका देने वाला खुलाशा हुआ। उन्होंने बताया कि वह महज 100 के लिए चोरी करते थे और उनसे यह चोरी छकौडिया नाम का व्यक्ति कराता है। बच्चों ने पुलिस को बताया कि वह प्लांट के अंदर से केबिल काट कर लाते थे, और छकौड़िया को दे देते थे। जिसके बदले छकौडिया उन्हें 100 रूपए देता था।

बता दी कि देश का यह सबसे बड़ा सोलर प्लांट 32 किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है और इसकी सुरक्षा में दिन में महज 4 गार्ड ही तैनात रहते हैं और इन चार गार्डों के हवाले सोलर प्लांट की सुरक्षा रहती है। ऐसे में यहां दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं लगातार प्रकाश में आ रही थी।

बीते दिवस प्लांट के ही सुपरवाइजर और पेट्रोलिंग कर रहे गार्ड ने गेट नंबर 3 के पास आधा दर्जन बच्चों को पकड़ा, जो दिनदहाड़े केबिल की चोरी कर रहे थे। बताया गया कि पकड़े गए इन बच्चों की उम्र महज 5 से 10 साल की थी, जिन्हे गुढ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने जब इन बच्चों को समझाइश देते हुए पूछताछ की तो गांव के ही एक ऐसे व्यक्ति का नाम सामने आया जो इन बच्चों को पैसों का लालच देकर चोरी कराता था। हालांकि संबंधित व्यक्ति अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है, फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति के संबंध में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …