Breaking News

MP में महाराष्ट्र के टमाटर नें पहुंचाई राहत, दाम में आई गिरावट, 100 से गिरकर 50 पर पहुंचा रेट…

तेज खबर 24 बाजार न्यूज़।
टमाटर के बढ़ते दामों के चलते रसोई का जायका तो बिगड़ा ही रहा था तो वहीं सलाद की प्लेट से भी टमाटर गायब होने लगा था। इसी बीच टमाटर खाने वाले शौकीनों के लिए अच्छी खबर आ रही है। जिले में इन दिनों महाराष्ट्र के टमाटर की आवक तेजी से बढ़ रही है जिससे टमाटर के दाम तेजी के साथ गिर रहे हैं और अब आम आदमी भी टमाटर की खरीदी करने लगा है।

50 से 60 तक पहुंचा टमाटर…
इन दिनों सब्जी मंडी में टमाटर के दाम 50 से 60 तक पहुंच गए हैं, जबकि इसके पूर्व टमाटर 120 किलो के भाव से बिक रहा था लेकिन अब टमाटर के दाम आधे हो जाने से बढ़ती सब्जी की महंगाई में लोगों ने राहत की सांस ली है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके तहत सितंबर माह तक टमाटर के दाम अभी और कम होंगे, उसके पीछे की वजह है कि महाराष्ट्र से टमाटर की आवक अच्छी होती रही तो आने वाले समय में बेंगलुरु का टमाटर भी मध्य प्रदेश की सब्जी मंडियों में पहुंचेगा। टमाटर की पर्याप्त आवक होने से इसके बढ़ते दामों में राहत मिल सकती है।

बारिश के चलते बढ़े टमाटर के दाम…
टमाटर के दाम तेजी के साथ बढ़ने के पीछे खराब मौसम को कारण बताया जा रहा है। जानकारी के तहत फरवरी और मार्च महीने में बारिश हो जाने के कारण महाराष्ट्र में टमाटर की खेती खराब हो गई थी जिससे टमाटर समय पर तैयार नहीं हो पाया और टमाटर की आवक कम हो जाने से उसके दाम तेजी से बढ़ गए। आम दिनों में 15 से 20 रुपए किलो के भाव से बिकने वाला टमाटर 120 रुपग किलो तक बिक्री हुआ है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि सितंबर माह में टमाटर के दाम 15 से 20 रुपए तक पहुंच सकते हैं और टमाटर के शौकीन इसका पर्याप्त स्वाद ले पाएंगे।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …