Breaking News

REWA NEWS, स्कूल बस नें 3 साल की मासूम को कुचला, मौत : घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम…

तेज खबर 24 रीवा।
रीवा जिले के सिमरिया में स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद बस का चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस नें जप्त कर लिया है। इधर शुक्रवार की देर शाम हुई इस घटना के बाद शनिवार की सुबह आक्रोशित परिजन सहित ग्रामीणों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सहित स्थानीय विधायक पहुंचे हैं जिनके द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाइए देने का प्रयास किया जा रहा है।

दरअसल सड़क हादसे में हुई मासूम बच्ची की मौत का यह मामला जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवरिया गांव का है। यहां शुक्रवार की रात तकरीबन 8:00 बजे गांव से गुजर रही स्कूल बस के चालक नें लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए 3 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। बस की चपेट में आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के संबंध में सेमरिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात हुई घटना में 3 वर्षीय बच्ची अवनी साहू पिता सोनू साहू की मौत हो गई थी। मामले में दुर्घटना कारित करने वाली बस को कब्जे में ले लिया गया था जबकि चालक मौके से फरार बताया गया।


इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह धनवरीया गांव में ही सड़क पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद है, साथ ही स्थानीय विधायक केपी त्रिपाठी भी घटनास्थल पहुंचे हैं और परिजनों को समझाइस देने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं परिजन मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर अड़े हुए थे।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …