Breaking News

MP के इंदौर में बड़ा हादसा, ट्रक में कार टकराने से कॉलेजी छात्र-छात्रा की मौत, तीन घायल…

तेज खबर 24 इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार की आधी रात एक बड़ा हादसा सामने आया है। जिसमें कॉलेजी छात्रों की मौत हो गई है। इस हादसे में उनके तीन साथी घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही।

ढाबे पर गए थे खाना खाने…
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि कार में सवार कॉलेजी छात्र-छात्राएं बाईपास में स्थित ढावे पर खाना खाने गए हुए थे और वापसी के समय तेज रफ्तार कार एक ट्रक से टकराने के बाद उसमें जा घुसी, जिससे दो लोगों की मौत हुई जबकि तीन लोग घायल हैं।

मृतकों की हुई पहचान…
सड़क हादसे में जिनकी मौत हुई है उनमें राजस्थान राज्य के झालरापाटन निवासी समृद्धि एस भंडारी एवं राजस्थान के झालावाड़ निवासी उत्सव सोनी के रूप में की गई है। जबकि हादसे में जयंत रुचि और कुश सोनी घायल हो गए हैं ।

फैशन डिजाइनर की कर रही थी पढ़ाई…
जानकारी के तहत इस हादसे में मृत्यु हुई समृद्धि इस भंडारी अहमदाबाद में फैशन डिजाइनर की पढ़ाई कर रही थी । वह अपने घर वालों को इंदौर आने की जानकारी देते हुए बताया था कि कि वह कॉलेज की ट्रिप पर जा रही हैं तो वही उत्सव सोनी के पिता का कपड़े का कारोबार है। पुलिस मोबाइल नंबर से उनके घर वालों को सूचित करके आगे की कार्यवाही कर रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …