Breaking News

बाॅल खोजने गए बच्चों को मिला बम, अचानक विस्फोट से 6 बच्चे हुये जख्मी, 3 की हालत गंभीर…

गांव के खाली पडे़ खंडर भवन में मिला था बम, मकान को सील कर जांच में जुटी पुलिस

तेज खबर 24, बिहार।

बिहार के बेगूसराय में खेलते वक्त आधा दर्जन बच्चे अचानक हुये बम विस्फोट में बुरी तरह से जख्मी हो गए। यह विस्फोट गांव के ही खाली पड़े खंडरनुमा मकान में हुआ। बताया गया कि खेल रहे बच्चे खंडहर मकान में बाॅल खोज रहे थे तभी बच्चों को बाॅल के साथ वहां टेप लगा एक बाॅक्स मिला, जिसे बच्चों ने उठाकर दीवार पर पटका तो तेज धमाका हुआ और वहां मौजूद बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायल हुये बच्चों में 2 लड़किया और 4 लड़के है जिनमें से एक बच्चे के हाथ की दोनों कलाइयां ही उड़ गई जबकि तीन की हालत गंभीर है।

दरअसल बम विस्फोट की यह घटना मंगलवार को बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र पहसारा इलाके में हुई।नावाकोठी थाना पुलिस के मुताबिक विस्फोट बाहरी इलाके में स्थित एक खाली पड़े खंडहर मकान में हुआ है। बताया गया कि खाली पड़े मकान में पहले कुछ असमाजिक किस्म के लोग रहते थे।

बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार के मुताबिक विस्फोट दोपहर करीब ढाई बजे हुआ है। एसपी नें बताया कि मकान किसी वैधनाथ नाम के शख्स का है, जो काफी समय से खाली पड़ा है और पूरी तरह से जर्जर हालत में भी है। बताया गया कि बच्चों की बाॅल खेलते वक्त खंडहर वाले मकान में चली गई थी, बच्चे जब बाॅल लेने मकान में पहुंचे तो वहां टेप लगा एक बाॅक्स मिला, जिसे बच्चों ने उठाकर दीवार पर पटका तो विस्फोट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नें ग्रामीणों की मदद से घायल हुये बच्चों को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया और मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाकर घटना स्थल का मुआयना कराया है। पुलिस नें फिलहाल मामले को जांच में लिया है और बम विस्फोट में किए गए विस्फोटक उपकरण की प्रकृति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …