कांग्रेस के संगठन प्रभारी ने जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के साथ प्रेस वार्ता कर दी जानआक्रोश रैली की जानकारी
तेज खबर 24 रीवा।
देश और प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस रीवा में विशाल जन आक्रोश रैली करने जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश की सोई हुई सरकार को वह जनआक्रोश रैली के माध्यम से जगाने का प्रयास करेगी। रैली की शुरुआत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रीवा के मनगवां से करेंगे।
दरअसल आज कांग्रेस के संगठन प्रभारी पूर्व सांसद भानू प्रताप शर्मा ने जिला अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत व शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू की उपस्थित में रीवा के मनगवां में 19 फरवरी को होने जा रही जनआक्रोश रैली के संबंध में जानकारी मीडिया के साथ साझा की है।
कांग्रेस के संगठन प्रभारी ने वार्ता के दौरान कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी आज जनता के लिए सबसे बड़ी समस्या हैए इस समस्या के खिलाफ 19 फरवरी को जिले के मनगवां की धरती से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जनाक्रोश रैली के माध्यम से सरकार को जगाने जंग की शुरुआत करेंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि रीवा की धरती समाजवादियों व कांग्रेस विचारधारा की धरती है जो सदैव अन्याय के खिलाफ आवाज को बुलंद करके प्रदेश व देश में परिवर्तन की इबारत लिखी हैए वही चिंगारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी जी के जन्म स्थान से 19 फरवरी को जिले की जनता जन आक्रोश रैली के माध्यम से उठेगी और उक्त रैली से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी।
घर चलों घर घर चलों कार्यक्रम की समीक्षा करेगे कमलनाथ
उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जन आक्रोश रैली को संबोधित करने के पूर्व सुबह 11 बजे जिले के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षए मंडल व सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेकर संगठन के कार्यए जिले में कांग्रेस की सदस्यता एवं घर चलो घर घर चलो कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। कांग्रेस संगठन प्रभारी ने कहा कि जन आक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी जिसके प्रति आम लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने सभी जिले के वरिष्ठ नेताओं व मोर्चा संगठन के अध्यक्षए ब्लॉक अध्यक्षए मंडल सेक्टर सहित कांग्रेस जनों व महंगाई बेरोजगारी से परेशान जिले की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कमलनाथ जी के विचारों को सुनने की अपील की है।
Tezkhabar24.com Sach wahi jo ham dikhaye…
