Breaking News

रीवा के डॉक्टरों ने रचा नया कीर्तिमान : पहला ईप्लांटेबल कार्डियोवर्टर डिफिब्रिलेटर एआईसीडी मरीज में किया इंप्लांट…

नए उपचार से डॉक्टर ने बचाई मरीज की जान, सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में किया गया उपचार
तेज खबर 24 रीवा।


सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, रीवा के कार्डियोलॉजी विभाग ने पहला ईप्लांटेबल कार्डियोवर्टर डिफिब्रिलेटर एआईसीडी मरीज रामकिशोर साकेत मऊगंज का इंम्प्लांट किया। रामकिशोर के हार्ट की पंपिंग बहुत कम थी और उसकी धड़कन बार बार असामान्य हो रही थी। जिसके कारण उनको अचानक मृत्यु का खतरा था। यह मशीन ह्मदय की धड़कन कम होने या बहुत ज्यादा होने पर उसको सामान्य स्थिति में लाती है जिससे अचानक होने वाली मृत्यु का खतरा पूरी तरह से टल जाता है। डॉ, एसके त्रिपाठी सह प्राध्यापक द्वारा यह जटिल ऑपरेशन किया गया। इस कार्य में कैथलैब टेक्नीशियन जयनरायण मिश्रा, सत्यम, सुमन, मनीष एवं इन्द्रभान मांझी तथा स्टाफ नर्स शामिल रहे।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …