Breaking News

REWA NEWS : 150 छात्राओं को दिया जा रहा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण, आत्मरक्षा के लिये सिखाया जा रहा गुण

कन्या महाविद्यालय परिसर में 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण ले रही छात्राएं
तेज खबर 24 रीवा।


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं को अपराजिता योजना के तहत मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण प्राप्त करके ये बालिकाएँ आत्मरक्षा के तरीके सीखें। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि बालिकाओं के आत्मरक्षा हेतु अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस से 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में खेल गतिविधियोंए जूड़ो, कराटे एवं ताईक्वाण्डों, कुश्ती, बाड्डक्सग का आयोजन जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में लगभग 150 बालिकाये आत्मरक्षा के गुर सीख रही है। उक्त प्रशिक्षण कराटे ट्रेनर तोषराम कनोजे के द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 12 बजे से 2 बजे तक दो शिफ्ट में दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …