Breaking News

Rewa Engineering College के विद्यार्थियों ने कालेज में लगाया सोलर पावर प्लांट

कॉलेज के 20 छात्रों के समूह ने परियोजना कार्य को किया पूरा
तेज खबर 24 रीवा।
बिजली की दिनों दिन बढ़ रही मांग तथा परम्परागत बिजली उत्पादन इकाईयों से मांग के अनुरूप बिजली की आपूर्ति न हो पाने से बिजली के लिए वैकल्पिक उपाय किये जा रहे हैं। इसका सबसे कारगर साधन सोलर पावर प्लांट है।

इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा के विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट वर्क में एक किलोवाट के ऑफ़ ग्रिड वर्किंग सोलर प्लांट का निर्माण कर उसे महाविद्यालय में स्थापित किया है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की संकल्पना एवं ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत पर आधारित इस सोलर पावर प्लांट के अंतर्गत मैटलैब सॉफ़्टवेयर के द्वारा सिम्यूलेशन माडल तैयार किया गया है जो कि प्रदूषण रहित ऊर्जा स्त्रोत के रूप में कार्य कर तापमान नियंत्रण का भी कार्य करेगा। महाविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्राध्यापक प्रो, अर्चना ताम्रकार के निर्देशन में इलेक्ट्रिकल ब्रांच के अंतिम वर्ष के बीस छात्रो के समूह द्वारा यह महत्वाकांक्षी परियोजना कार्य पूर्ण किया गया एवं उत्पन्न बिजली से महाविद्यालय के दो कमरों के बिजली पंखे आदि उपकरण चलाने में उपयोग किया जा रहा है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …