Breaking News

रीवा में डम्पर ने 3 को कुचला : पति पत्नी की मौत भांजा घायल, हादसे में युवक का धड़ से अलग हो गया सिर…

रीवा के हनुमना हाईवे मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन छोड़ चालक हुआ फरार…
तेज खबर 24 रीवा।

रीवा में आज एक बार हुए सड़क हादसे से हाईवे मार्ग खून से लाल हो गया। यहां तेज रफ्तार डंपर के चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, अचानक हुए हादसे में 2 लोगां की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।


दरअसल यह हादसा रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत जरहा स्कूल के पास हुआ। इस हादसे में पति.पत्नी की मौके पर मौत हो गई है। जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों की मांने बाइक सवार तीन लोग नईगढ़ी से मनगवां की ओर आ रहे थे। तभी हाईवे में डंपर चालक ने ओवरटेक करते समय बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दंपति ने घटनास्थल पर ही दमतोड़ दिया। जबकि घायल को संजय गांधी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये हुए हादसे का शिकार
घटना के संबंध मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक डीके दाहिया ने बताया कि रीवा.हनुमना मार्ग के जरहा के पास बुधवार की सुबह 11 बजे डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया था। मृतकों की शिनाख्त राजभान सेन पुत्र रामानुज सेन 32 वर्ष निवासी हकरिया थाना नईगढ़ी और पत्नी रेशमी सेन पति राजभान सेन 30 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि भांजा प्रफुल्ल सेन उर्फ चंदन बुरी तरह से जख्मी हो गया है। इधर हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को हाईवे के किनारे खड़े कर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल डंपर को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …