Breaking News

स्कूल में घुसकर शिक्षक से मारपीट : रीवा में दबंग ने भरी क्लास में बच्चों के सामने शिक्षक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल….

शिक्षक से मारपीट की घटना से विभाग में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरु की आरोपी की तलाश
तेज खबर 24 रीवा।
रीवा जिले में नशाखोरी एवं अपराधिक गतिविधियों में दिन प्रतिदिन को रही बढ़ोतरी का आज परिणाम यह है कि अपराधियों की जद में अब शिक्षा जगत भी आ चुका है।


बीते दिवस बीते दिवस रंगदारी वसूली करने गए एक विद्यालय में जब आरोपी की मंशा पूरी नहीं हुई तो उसने विद्यालय के बच्चों के सामने ही शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। हांलाकि शिक्षक के साथ हुई मारपीट का यह वीडियो काफी दिन पुराना है लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद अब शिक्षा जगत में आक्रोश का महौल व्याप्त है।
दरअसल यह पूरा मामला शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़वा का है जो गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत शिवपुरवा चौकी क्षेत्र में है।


बताया गया कि ग्राम गढ़वा निवासी पियूष विश्वकर्मा नाम का शख्स स्कूल पहुंचकर शिक्षक ब्रजभान प्रसाद वर्मा से 10 हजार की मांग कर रहा था और जब शिक्षक ने पैसे देने से मना किया तो उसने भरी क्लास में शिक्षक के साथ मारपीट शुरु कर दी। स्कूल के भीतर घुसकर शिक्षक के साथ हुई मारपीट का यह वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा जगत में अक्रोश व्याप्त है। फिलहाल शिक्षकों का एक दल शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंच रहा है। इधर पुलिस ने शिकायत मिलने के पूर्व से ही मारपीट करने वाले शख्स की तलाश शुरु कर दी है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …